रायबरेली: योगी राज में अपराध का ग्राफ कम होने के बजाये बढ़ता ही जा रहा है। लाख कोशिशों के बाजवूद भी अपराध थमने के नाम नहीं ले रहा है। अब लखनऊ से सटे रायबरेली जनपद के गुरुबक्शगंज इलाके में डकैतों ने एक पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। इसी के साथ डकैतों ने पूर्व प्रधान की पत्नी के साथ गैंगरेप भी किया। डकैतों ने घर का कीमती सामान उठा ले गये। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना है और यहां पर पुलिस की गारद तैनात की गई है।

गुरूबक्शगंज के पोरई गांव के एक पूर्व प्रधान , अपनी पत्नी और चार वर्ष के बच्चे के साथ छत पर सो रहे थे। माता-पिता घर के बाहर लेटे थे। रात एक बजे आठ से दस बदमाश दीवार फांदकर छत पर पहुंचे। उदयराज के कमरे का दरवाजा खुला था। 
डकैत कमरे में पहुंच पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। तीन बदमाशों ने सरिया और चाकू घोंपकर पूर्व प्रधान को मार डाला। फिर उनकी पत्नी व बेटे को नीचे वाले कमरे में ले आए। यहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
महिला के बेसुध होने पर बदमाशों ने कमरे में रखा कीमती सामान लूट कर फरार हो गये। खटपट की आवाज सुन पूर्व प्रधान के पिता की आंख खुल गयी तो भागते हुए बदमाशों ने उनको भी पड़ी। कुछ देर बाद महिला को होश आया तो शोर मचाया। फिर चचेरे भाई ने 100 नंबर पर सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया। डकैती के दौरान गैंगरेप की सूचना से पुलिस के होश उड़ गये। कुछ ही देर में मौके पर एडीजी जोन अभय प्रसाद व आईजी जयनारायण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गये।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features