Breaking: योगी व मोदी पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने साधा निशान, जानिए क्या कहा?

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलेट ट्रेन का समर्थन करते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन दिल्ली से कोलकाता तक चलाई जाये। सपा अध्यक्ष ने कितनी अच्छी तस्वीर है कि प्रधानमंत्री जापान के पीएम के साथ नदी के किनारे बैठे। गोमती का किनारा साबरमती से ज्यादा अच्छा हैए लेकिन यहां गोमती नदी का क्या हाल हैघ् अच्छा होता आप रिवर फ्रंट की जांच करते रहते लेकिन काम चलता रहता तो नदी बची रहती।


सपा कार्यालय में एक किताब के विमोचन के मौके पर गुरुवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कर्ज माफ करने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने सभी जगह दरवाजा खटखटाया। पीएम, नीति आयोग, वित्त मंत्री और रिज़र्व बैंक सब जगह गए लेकिन सबने कर्ज की राशि देने से मना कर दिया। अखिलेश ने कहा जिस तरह से कर्ज माफी हुई है।

उससे किसान निराश हैं। उन्होंने तंज कसा कि इन्हीं को चिंता होती थी कि बेरोजगार को पैसा नहीं मिल रहा है और अब मंच पर पैसा खर्च हो रहा है। अब किसान के कर्ज से ज्यादा पैसा उसके प्रचार पर खर्च हो रहा है। विकास तो नहीं हुआ अब बुलेट ट्रेन की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि यूपी के बजट से विकास रुकेगा।

अब यह साबित होने लगा है। मेट्रो मेरी देन है। बिना हमारे प्रयास के यह सम्भव नहीं होता। उन्होंने कहा कि हाल यह है कि प्रसाद देकर लोग एमएलसी तोड़ लेते हैं। मंत्रोच्चार से सब ठीक कर देते हैं। सड़कों पर गड्ढा भरने के बजाय गोबर भर रहा है।

अब तो आगरा एक्सप्रेस वे पर भी सांड लडऩे लगे हैं। एक चादर लगा देने से गरीबी नहीं छुपेगी। उन्होंने कहा कि सपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं जो आना चाहे उनका स्वागत है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी मेरे साथी हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com