लखनऊ: संविधान के रचियता कहे जाने वाले बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को दीक्षा देने वाले भिक्षु प्रज्ञानंद के लिए अंतिम संस्कार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ पहुंचे।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शानदार परिणाम आने के बाद कल दिन्ल्ली गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। नई दिल्ली से लखनऊ लौटने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधा बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री दिन में करीब डेढ़ बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा लालकुंआ के रिसालदार पार्क पहुंचे। रिसालदार पार्क के बुद्ध विहार में बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का पार्थिव शरीर रखा गया है।
जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उनका अंतिम दर्शन किया। बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद ने भीमराव अंबेडकर दीक्षा दी थी। बाबा साहब डॉण्भीमराव अंबेडकर को धम्म दीक्षा देने वाले भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद ;89द्ध उनको केजीएमयू में सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत पर भर्ती कराया गया था। जहां पर दो दिन पहले उन्होंने अंतिम सांस ली।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features