बिजनेस कई तरह के होते हैं, जिसमें लागत तो लगती ही है साथ में मुनाफा भी होता है। लेकिन मौजूदा समय में एक खबर ने पूरी दुुनिया को चौंका दिया है। महिला ने अपने ब्रेस्ट मिल्क से एक ऐसा कारोबार शुरू किया कि उसकी कमाई करोड़ों में पहुंच गई। यह कारोबार दूध से आभूषण बनाने का है। हालांकि यह चौंकाने वाली खबर जरूर है लेकिन इसने सबको हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं इस कारोबार के बारे में।

लंदन में है महिला
ब्रेस्ट मिल्क को बच्चों के लिए अमृत बताया जाता है। यह पीने से बच्चे जहां तमाम बीमारियों से तो बचते ही हैं साथ ही उनके हर तरह के विकास और ताकत के लिए भी यह जरूरी है। लेकिन लंदन में रहने वाली एक मां ने अपने ब्रेस्ट मिल्क से आभूषण बनाने का बिजनेस शुरू किया। यह बिजनेस कुछ इस तरह का है कि इसको काफी लोकप्रियता मिली है। लोग मजैंटा फ्लावर नाम की एक कंपनी से जुड़ना चाहते हैं। यही वह कंपनी है जो गहने बना रही है। यह काम तीन बच्चों की माता साफिया रियाद ने शुरू किया है। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर 2019 में यह काम शुरू किया।
बिजनेस की खासियत और भारत में असर
यह कंपनी काफी प्रचलित हो चुकी है और लोगों में प्रसिद्ध है। इसे अवार्ड भी मिल चुके हैं। अभी तक कंपनी की ओर से 4000 से अधिक आर्डर पूरे किए गए हैं जो गहनों के थे। यह बिजनेस इसलिए भी खास है क्योंकि एक माता याद के तौर पर भी इसे रखती हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी अगले साल तक 15 करोड़ रुपए तक का बिजनेस करने की संभावना रखती है। इसमें हाल, झुमके और अंगूठी बन रहे हैं। एक गहना बनाने के लिए 30 मिलीलीटर दूध की जरूरत है। भारत में अभी इसकी संभावना पर विचार किया जा रहा है।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					