उत्तराखंड; जाखन नदी पर बना ब्रिज टूटा, पानी में बहे वाहन

हिमालयी प्रदेश उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश इन दिनों मूसलाधार बारिश व भूस्खलन से जूझ रहे हैं। निचले क्षेत्रों में जलभराव से लोग बुरी तरह परेशान हैं। वहीं, बीती रात भारी बारिश की वजह से देहरादून-रानीपोखरी-ऋषिकेश राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। जाखन नदी पर बने पुल का कुछ भाग टूट गया। उसके बाद पुल का अगला भाग गिरकर बह गया।

इसी के साथ वाहन भी नदी की जलधारा में बहते नज़र आए। बता दें कि, बीते दिनों ही लोगों और छोटे वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था। रात के बारिश के बाद से स्थिति अब काफी खराब हो गई हैं। इसका एक वीडियो भी हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि मार्ग पूरी तरह बंद है। बीते दिन हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला के ज्योरी इलाके के पास पहाड़ भरभराकर  ढह गया। जिससे नेशनल हाईवे-5 अवरुद्ध हो गया।

सड़क पूरी तरह बंद हो गई और वहां पहाड़ी का मलबा जमा हो गया। टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं तेज आवाज के साथ नीचे गिरीं। पता चलने पर प्रशासन ने स्थिति का मुआयना करने के लिए SDM रामपुर और एक पुलिस-जाब्ते को मौके पर भेजा। सूचना मिलने के बाद  उच्चाधिकारी भी रवाना हो गए। हालांकि, NH-5 पर हुए भूस्खलन में कोई मानव या संपत्ति के नुकसान की तो सूचना नहीं है, लेकिन, रास्ता बंद हो गया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com