लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर रही है। बजट में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता को कई बड़ी सौगातों का ऐलान होगा। योगी सरकार का तीसरा आम बजट वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे। वित्त मंत्री ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बजट भाषण को अंतिम रूप दिया।

2019-20 के आम बजट का आकार करीब पौने पांच लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष की अपेक्षा बजट में करीब 14 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। यूपी के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट भाषण पढऩा शुरू किया। यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार के कई विभागों में भर्तियां की जा रही हैं।
वहीं निवेश को बढ़ावा देकर विकास के द्वार खोले जा रहे हैं। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार किया गया। छह लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया गया। यूरिया का दाम घटाया गया।
कामधेनु योजना के तहत गोधन का संवद्र्घन किया गया। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा सरकार ने कार्यभार संभालते ही किसानों का कर्ज माफ करने का बड़ा फैसला लिया। पिछले दो वर्ष में यूपी इन्वेस्टर्स समिट व प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया। वहीं कुंभ का आयोजन भव्य तरह से किया जा रहा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features