बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने कांग्रेस नेता और हाल ही सक्रिय राजनीति ने प्रवेश करने वाली प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव लडऩे की चुनौती दी है।

विधायक यहीं नहीं रुके और उन्होंने प्रियंका गांधी को अपना परिचय प्रियंका खान या फिर प्रियंका वाड्रा की तरह से देने की सलाह दे डाली। प्रियंका गांधी को चुनाव लडऩे की चुनौती देने के साथ ही बीजेपी विधायक ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है, चुनरी का नहीं! चुनरी से व्यापार होता है।
कोई कमाता है और कोई कमवाता है लिहाजा चुनरी हारेगी। बीजेपी विधायक का कहना है कि पार्टी जहां भी प्रियंका के खिलाफ चुनाव लडऩे को कहेगी वह प्रियंका गांधी को हराने के लिए तैयार हैं। बीजेपी विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति में अपने फायदे के लिए अपना ओरजिन तक गांधी की टोपी लगाकर छुपा लेती है।
बीजेपी विधायक ने गांधी परिवार को सलाह दी कि उन्हें अपना परिचय राजीव खान का बेटा राहुल खान की तरह और प्रियंका गांधी को अपना परिचय प्रियंका खान या फिर प्रियंका वाड्रा की तरह देना चाहिए। गौरतलब है कि इसी बीजेपी विधायक ने दो दिन पूर्व ही राहुल गांधी को रावण और प्रियंका गांधी को शूर्पणखा कहा था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features