जानिए सूर्य के परिवर्तन से किसका उदय होगा भाग्य, किस राशि पर प्रभाव

     सूर्य की चाल में जब परिवर्तन होता है तो उसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ता है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और ज्योतिषशास्त्र में इसका काफी महत्व है। अगर किसी की राशि में सूर्य उत्तम स्थान पर है तो उसका भाग्य उदय होना पक्का माना जाता है। यह काफी बलशाली और सूर्य की ऊर्जावान प्रभाव देने वाला होता है। ज्योतिषशास्त्री के मुताबिक, जब कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है तो भाग्य में काफी परिवर्तन होता है। इसके कमजोर होने से दिक्कत भी होती है। आइए जानते हैं कब बदलेगी चाल और क्या दिखेगा परिवर्तन।

सूर्य की राशि में 13 फरवरी को परिवर्तन
जानकारी के मुताबिक, फरवरी माह में सूर्य की राशि में बदलाव होगा। इससे पांच जिन राशियों के जातक में बदलाव होगा उनको अच्छा लाभ होने की संभावना बताई जा रही है। सूर्य के गोचर से राशियों की किस्मत बदलेगी। जिन पांच राशियों में बदलाव की बात कही जा रही है उनमें मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, सिंह, कर्क राशि शामिल है।

इन राशियों में क्या होगा परिवर्तन
पांच राशियों में परिवर्तन होगा। उसमें मेष राशि में सूर्य के गोचर से काफी अच्चे परिणाम मिलने के संकेत दिख रहे हैं। इससे शत्रुओं के भी मुक्ति मिलने की बात सामने आ रही है। आपके नौकरी और कार्यस्थल में सम्मान बढ़ेगा और यश की प्राप्ति होगी। धन से जुड़ी समस्याओं का भी काफी हद तक समाधान हो जाएगा। मिथुन राशि वालों के लिए भी यह शुभ बताया जा रहा है। इससे काफी पारिवारिक संबंध सुधरेंगे और नौकरी में लाभ होगा। सिंह राशि में सूर्य काफी उच्च हैं ऐसे में यह काफी लाभ देने वाला होगा। आर्थिक और मान सम्मान बढ़ेगा। किसी भी तरह के कार्य में बाधा समाप्त होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुभ है। यह नौकरी, बिजनेस और किसी भी प्रकार के कार्य में आपको सहायता प्रदान करेगा ताकि आप आगे बढ़ें। जीवनसाथी से संबंध मधुर होने की संभावना है। मनमुटाव दूर होगा। कर्क राशि में भी सूर्य की चाल का परिवर्तन का असर दिकेगा। यह शुभ होगा। पैसे की कमी दूर होगी और समाज में काफी नाम होगा। किसी भी तरह का कार्य करेंगे वह अच्छा होगा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com