घर में कभी न हो पैसे की किल्लत, कीजिए यह उपाय

       पैसों की किल्लत से हर आदमी कभी न कभी जूझता है। कुछ लोग महीने के आखिर में तो कुछ लोग अत्यंत जरूरी काम आने पर पैसे की सख्त जरूरत होती है। इसलिए ऐसे समय के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व है। जैसे चीन में फेंगशुई को लोग बहुत महत्व देते हैं वैसे ही भारत में वास्तुशास्त्र को लेकर लोग विचार करते हैं सलाह लेते हैं। जानकारी के मुताबिक पैसे की किल्लत न हो इसके लिए मिट्टी के घड़े का उपयोग करें। इसके घर में आना शुभ होता है और पैसों की कमी भी दूर होती है। क्या करना है उपाय, आइए जानते हैं।

घर में रखें : पहले लोग घरों में सुराही और मिट्टी घड़ों का उपयोग पानी भरकर रखने के लिए करते थे। इस पानी का उपयोग पीने व घर के कार्यों के लिए किया जाता था। आज भी लोग घड़े रखते हैं लेकिन अधिकतर लोगों ने इसे रखना बंद कर दिया है। इसलिए घर में मिट्टी का घड़ा जरूरी होता है। इसमें पानी भरकर रखें तो यह और शुभ होगा। इससे घर में हमेशा धन की कमी नहीं होगी।

दिशा का भी रखें ख्याल : जानकारी के मुताबिक, मिट्टी के घड़े को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखने का प्रयास करना चाहिए। बताया जाता है कि यह जल देवता का दिशा को बताता है इसलिए इस तरफ ही इसे रखना चाहिए। इससे घर में तनाव भी नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, मिट्टी के घड़े से पौधों को पानी देने से मन में शांति महसूस होगी। घर में क्लेश नहीं होगा और तनाव से भी मुक्ति मिलेगी।

यह भी करें : आप घड़े को पानी से भरा रखें और उसके सामने दीपक जलाएं। कहा जाता है कि मिट्टी के दीपक को घड़े के सामने जलाने से भी श्ुभ होता है। इसके अलावा कोशिश करें कि घरों में छोटे-छोटे मटकी भी रखें। यह मिट्टी के मटकी को अच्छे से सजाएं और उनको अपने घर में रखें या कहीं लटकाएं। यह देखने में अच्छे लगेंगे और इससे घर में दिक्कत कम होगी। पैसे की समस्या कम होगी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com