मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने आते ही गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीपीगंज के भरोहिया में शिव मंदिर में पूजा की।
उनके आगमन को लेकर देर रात तक प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ था। हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर उनके आगमन को देखते हुए इस बार भी संभावना जतायी जा रही थी। इसी संभावना के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन भी सतर्क था।
देर रात तक आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार होता रहा। हुआ भी वही, मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर पहुंच गए। गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना के साथ वह रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मानसरोवर व पीपीगंज के पास भरोहिया शिव मंदिर भी जलाभिषेक के लिए जा सकते हैं। इन मंदिरों में भी बुधवार को तैयारी की गई। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास के मुद्दों पर चर्चा भी कर सकते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features