CONGRESS में आधिकारिक रूप से शामिल हुईं प्रियंका, लड़ेंगी यूपी चुनाव!

नई दिल्ली : SONIA GANDHI की बेटी PRIYANKA GANDHI आधिकारिक रूप से CONGRESS में शामिल हो गईं हैं। खबर है कि वो चुनाव भी लड़ सकती हैं।

CONGRESS में आधिकारिक रूप से शामिल हुईं प्रियंका, लड़ेंगी यूपी चुनाव!
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को CONGRESSपार्टी की आधिकारिक बैठक में पहली बार हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार की जानकारी ली। यह बैठक कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बुलाई थी।
प्रियंका ने इसमें शामिल होकर सबको चौंका दिया। इसके बाद एक बार फिर से उनके आने वाले चुनावों में बड़ी भूमिका निभाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। बैठक के तुरंत बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर किए गए असेसमेंट में सुधार किया। राहुल ने जुलाई में अखिलेश को अच्छा व्यक्ति बताया था। गुलाम नबी आजाद ने भी कहा था कि उनकी छवि साफ है। सोमवार को कांग्रेस ने कहा कि अखिलेश अच्छे शख्स हो सकते हैं। लेकिन वे अच्छे सीएम नहीं हैं।
समाजवाद पर भारी परिवारवाद
बताया जा रहा है कि बैठक में प्रियंका ज्यादा नहीं बोलीं। इसमें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, संयोजन और प्रचार समिति के प्रमुख, CONGRESS महासचिव और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक करीब तीन घंटे तक चली। इसमें शामिल हुए एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका ने सवाल किसान मांग पत्र से मिलने वाले समर्थन के बारे में पूछा। इसके अलावा यूपी में शुरू की गई यात्राओं की जानकारी भी लीं।
समाजवादी पार्टी में टूट को भांप कांग्रेस का झुकाव अखिलेश की ओर
बताया जा रहा है कि बैठक में प्रियंका के प्रचार करने को लेकर कोई बात नहीं हुई। हालांकि पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि वे प्रचार में शामिल होंगी। बैठक में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी चर्चा हुई।
इस पर माना गया कि इसका केवल शहरी क्षेत्रों में असर है, ग्रामीण इलाकों में लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है।कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि वो रायबरेली और अमेठी में पहले से चुनाव प्रचार करती रही हैं। उन्हें सांगठनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी है। लेकिन रायबरेली और अमेठी से बाहर प्रचार और पार्टी में भूमिका को लेकर फैसला उन्हें करना है।
शीला दीक्षित ने कहा कि वो प्रियंका के यूपी में प्रचार करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उनके प्रचार से बड़ा सकारात्मक असर पड़ेगा। सपा में मतभेदों के बारे में उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मसला है। सपा में बंटवारे के सवाल उन्होंने कहा कि देखते हैं कि आगे क्या होता है। इस बारे में चर्चा नहीं हुई है।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com