मुम्बई: मुस्लिम समाज को लेकर दिये जाने वाले बयानों में अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे का नाम भी जुड़ गया। राज ठाकेर ने बड़ा अजीबो और गरीब बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। राज ठाकेर के इस बयान के मुस्लिम समुदाय में आक्रोश देखा जा सकता है।

मुस्लिमों के घर से बाहर नमाज अदा करने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों को सड़क पर नहीं बल्कि घर पर ही नमाज अदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अजान के लिए मुस्लिमों को लाउडस्पीकर की क्या जरूरत है? ऐसा करके आप क्या दिखाने की कोशिश करते हैं।
अगर आप नमाज अदा करना चाहते हैं तो इसे घर पर करिए। आप इसे सड़क पर क्यों अदा करते हैं। गुरु पुर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।
अगर सभी यह समझने लगे तो देश और राज्यों में किसी तरह का विरोधाभास नहीं पैदा नहीं होगा। राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग पर अड़े मराठा आंदोलन का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हिंसा राज्य सरकार की नाकामी का प्रतीक है। अगर भाजपा सरकार राज्य की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उन्हें सत्ता संभालने का कोई हक नहीं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features