एंड्रयू साइमंड्स अब हमारे बीच नहीं रहे। शनिवार की रात एक कार दुर्घटना में वे चल बसे। वे दुनिया से जाने माने आलराउंडर्स में से एक थे। वे महज 46 की उम्र में ही दुनिया छोड़ गए। हालांकि अगर उनके करियर की बात की जाए तो वे अकसर विवादों से ही घिरे रहे। उन्होंने जब क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले लिया तब भी वे विवादों में घिरे ही रहे। तो चलिए एक नजर उनके करियर और कुछ विवादों पर डालते हैं।

फंस चुके हैं इन विवादों में
साइमंड्स का जन्म 1975 में हुआ था। वे इंग्लैंड के बर्मिंघम में पैदा हुए थे। हालांकि वे जिंदगी भर आस्ट्रेलियाई टीम की ओर से खेलते नजर आए। उन्होंने साल 1998 में वनडे क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे तीनों फार्मैटों में एक दम शानदार थे। उनके आलराउंडर खेल के लिए तो लोग उनके फैन थे ही साथ ही वे विवादों की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे। साल 2008 में उनसे जुड़ा मंकीगेट विवाद हुआ था। ये विवाद साइमंड्स और हरभजन सिंह के बीच हुआ था। सिडनी टेस्ट मैच के दौरान साइमंड्स ने हरभजन पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे। आरोप था कि हरभजन ने साइमंड्स को मैदान पर मंकी कह कर बुलाया था।
ये भी पढ़ें-युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा,बताया कब पहनते हैं पर्पल कैप
ये भी पढ़ें-जानिए पंजाब के खिलाफ दिल्ली को करने होंगे कौन से बड़े बदलाव,जाने किसे मिलेगा मौका
शराब की लत से भी रहाे विवादों में
साइमंड्स को शराब की लत थी। वे बहुत ज्यादा ही ड्रिंक करते थे। साल 2009 में इसी लत के कारण वे एक विवाद में भी फंस गए थे। उन्हें इस लत के चलते अपने खेल से भी दूरी बनानी पड़ गई। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 2009 में आस्ट्रेलियाई टीम ने उनके खिलाफ कार्यवाई की थी। दरअसल शराब से जुड़े नियमों के उल्लघंन के चलते उन पर कार्यवाई हुई थी। उन्हें बीच वर्ल्ड कप से हटाकर वापस देश भेज दिया गया था। वे जब संन्यास ले चुके थे इसके बाद भी उनका पाला विवादों से नहीं छूटा। बीते साल साइमंड्स ने कमेंट्री के दौरान मार्नस लाबुसेन पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्होंने एक चैनल पर माफी भी मांगी थी।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					