मुम्बई: बालीवुड और क्रिकेट के बीच का रिश्ता हमेशा से जग जाहिर रहा है। क्रिकेट के मैदान में छक्के छुड़ाने वाले क्रिकेटर्स का दिल बॉलीवडु की कई एक्ट्रेस ने चुराया है। हाल ही में हुई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इसका उदाहरण है। अब एक और एक्ट्रेस ने अपने दिल का राज खोला है और बताया कि वह भारतीय टीम के किस खिलाड़ी के प्यार में दीवानी हैं।

भारतीय टीम के सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में हम आपको एक राज बताने जा रहे हैं। जिनके प्यार में एक एक्ट्रेस पागल हैं। उन्होंने पहली बार अपने दिल की बताई और कहा कि वह केवल बुमराह का मैच ही देखती हैं। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की दीवानी यह एक्ट्रेस राशि खन्ना हैं।
राशि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने जिल, हाइपर, बंगाल टाइगर, शिवम और सन ऑफ सथ्यमूर्ति 2 में काम किया है। बॉलीवुड में राशि फिल्म मद्रास कैफे में जॉन अब्राहम के साथ नजर आ चुकी हैं।
राशि क्रिकेट बहुत पसंद करती हैं वह टीम इंडिया का कोई मैच देखना नहीं भूलती क्योंकि उन्हें गेंदबाद जसप्रीत बुमराह का खेल बहुत पसंद आता है। राशि खासकर मैच सिर्फ जसप्रीत बुमराह के लिए ही देखती हैं।
इस बात का जिक्र राशि ने खुद किया है कि वह बुमराह की दीवानी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की तारीफ करती रहती हैं। अब देखना है कि क्या बॉलीवुड और क्रिकेट का यह रिश्ता आगे बढ़ पाता है या नहीं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features