मुम्बई। भारतीय क्रिकेटर मो.शमी को एक और बड़ा झटका लगा है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है।

इससे अब उन्हें सालाना मिलने वाली फीस नहीं मिलेगी। हालांकि बोर्ड ने अभी तक यह नहीं बताया कि उन्हें इस लिस्ट से बाहर करने की वजह क्या है। लेकिन रिपोट्र्स की माने तो उनकी बीवी के साथ हुए विवाद के बाद यह फैसला लिया गया है।
उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर आरोप लगाया था किे उनके दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। इसके बाद मो.शमी ने ट्वीट करते हुए अपनी सफाई दी थी कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उनका खेल बिगाडऩे के लिए उन्हें झूठी कहानियों में फंसाया जा रहा है।
बता दें हसीन जहां ने पहले फेसबुक पर मो. शमी की अन्य महिलाओं से बातचीत के प्रिंट स्क्रीन शेयर किए थे। बाद में उन पोस्ट्स को बाद में हटा लिया गया। इसके बाद हसीन जहां मीडिया के सामने आई।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मो.शमी पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से शमी उनसे तलाक चाह रहे हैं और उनसे कई बार मारपीट भी की। इसके साथ उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध के भी आरोप लगाए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features