दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर ये करना जरूरी, होगा धनलाभ

        दिवाली पर घर में सजावट और सफाई के लिए लोग कई दिनों पहले से लग जाते हैं। इससे घर में सफाई होती है तो लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। दिवाली की रात पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए आपको अपने घर में काफी सफाई रखनी है। साथ ही आपको चार तरीके भी पता होना चाहिए कि आप क्या करें कि आपका घर मां लक्ष्मी की कृपा से हमेशा बना रहे। यह कौन से तरीके हैं जिससे मुख्य द्वार अगर अच्छा रहा तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद रहेगा। आइए जानते हैं।

रंगोली : रंगोली को अपने घर के मेन गेट पर बनाना काफी अच्छा हो सकता है। इसके लिए आपको एक कलश में पानी भरना होगा और उसे रंगोली के पास ही रखना होगा। इससे घर में समृद्धि आती है और शांति बनी रहती है। आप चाहें तो हर दिन रंगोली अपने मुख्य गेट पर बना सकते हैं। यह आप चावल के आटे या फिर लकड़ी के बुरादे या फिर रंग से बना सकते हैं।

चांदी का स्वास्तिक : आप अपने घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक बनाकर उसे लगा सकते हैं। यह सनातन धर्म की पहचान होती है। यह निशान हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है और इसको लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आप चांदी का स्वास्तिक नहीं लगा सकते तो रोली से स्वास्तिक बना सकते हैं।

पैरों के निशान : माता लक्ष्मी के पैरों के निशा आप अपने घर के मुख्य द्वार पर बनाए। ये पैर घर के अंदर प्रवेश करते हुए बने रहने चाहिए, जिससे यह अंदर आते हुए दिखे। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। यह आप लाल रंग से बना सकते हैं।

तोरणद्वार : अपने घर के मुख्य द्वार पर तोरणद्वार जरूर लगाएं। आपको धनतेरस के दिन यह लगाना होगा। इसे आप चाहें तो फूलों को बना सकते हैं या फिर आम के पत्तों का। या फिर आप बाजार से सजावटी तोरणद्वार भी ला सकते हैं। यह केले के पत्तों का भी बना हो सकता है। इसे लगाने से न केवल घर की शोभा बढ़ेगी बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसेगी।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com