 
क्लासिक इमोजी कीबोर्ड : यह ऐप काफी लोग डाउनलोड कर रहे हैं। यह एक तरह का कीबोर्ड ऐप है। इसकी सहायता से लोग कीबोर्ड की डिजाइन और थीम बदलते हैं लेकिन यह बहुत ही नुकसानदायक ऐप बताया जा रहा है। यह आपके फोन को हर तरह से कमजोर कर सकता है और जानकारी भी लीक हो सकती है।
बैटरी चार्जिंग ऐप : बैटरी चार्जिंग एनिमेशन बैटरी वालपेपर ऐप से लोग वालपेर डाउनलोड कर रहे हैं और अपने मोबाइल को नया लुक दे रहे हैं। इससे चार्जिंग भी जल्दी जल्दी हो जाती है। यह ऐप काफी वायरस को अपने अंदर रखता है जो काफी खतरनाक है।
सुपर हीरो इफेक्ट : यह ऐप भी काफी लोग डाउनलोड कर रहे हैं। अगर आपने भी डाउनलोड किया है तो उसे तुरंत अपने फोन से हटा देना चाहिए। यह अपने फोटो और वीडियो में सुपर हीरो इफेक्ट डालते हैं। इससे भी आपकी निजी जानकारी को खतरा है।
आवाज का ऐप : वाल्यूम बूस्टर लाउडर साउंड इक्वेलाइजर ऐप भी आपके फोन की आवाज को थोड़ा और ज्यादा बढ़ा सकता है। यह फोन में साउंड की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है लेकिन है खतरनाक। इसे भी हटाना सही रहेगा। इसके अलावा इमोजी कीबोर्ड ऐप भी आपको अलग-अलग इमोजी चैटिंग के लिए देते हैं लेकिन यह सुरक्षित नहीं है। यह उपयोगकर्ताओं को काफी आकर्षित तो करता है लेकिन इसका उपयोग न करें तो बेहतर होगा।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					