हम जब भी क्रिकेट की बात करते हैं तो पुरुष क्रिकेट टीम को लेकर ही चर्चा होती है। वहीं महिला टीम को लेकर भी लोगों में अब उत्साह देखने को मिलता है जब से महिलाओं के आईपीएल के शुरु होने की खबर सामने आई है। हालांकि आज हम भी भारतीय महिला टीम के बारे में बात करेंगे। हम बात करेंगे टीम की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर के बारे में।

23 साल की इस खिलाड़ी की खूबसूरती देखी क्या
हमेशा लोग भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ियों की लाइफ स्टाइल को फाॅलो करने की चाहत रखते हैं। आज हम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐसी खिलाड़ी के बारे में बात करेंगे जो दुनिया की खूबसूरत खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। सोशल मीडिया पर ये हर वक्त ऐक्टिव रहती हैं। इन्हें लाखों में लोग फाॅलो करते हैं। इस भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम तानिया भाटिया है। इनकी उम्र इस वक्त महज 23 साल ही है। ये टीम के लिए शानदार विकेटकीपिंग करती हैं। ये महिला टीम के लिए और दुनिया भर में एक उभरती हुई खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें-तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने जहीर खान को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें-IPL 2022: अपनी ही टीम पर भड़का KKR का ये खिलाड़ी, कही यह बात
महिला टीम में शामिल होने वाली पहली चंडीगढ़ की खिलाड़ी
बता दें कि तानिया भाटिया ने साल 2018 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। ये दाएं हाथ की विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इन्होंने अंडर 19 महिला टीम में पंजाब की ओर से खेला है। मालूम हो कि ये पंजाब की ओर से क्रिकेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं। वे भारतीय महिला टीम में सेलेक्ट होने वाली पहली चंडीगढ़ वासी हैं। इनके पिता संजय भाटिया भी क्रिकेट की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। वे रणजी प्लेयर रहे हैं। इनके चाचा ने भी रणजी खेला है। तानिया टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में तीन खिलाड़ियों की स्टंपिंग करने वाली दूसरी खिलाड़ी भी हैं। इनसे पहले साल 2012 में सुलक्षणा नायक ने ये कारनाम करके दिखाया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया था। हालांकि तानिया अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के जलवे भी इंस्टाग्राम पर बिखेरती रहती हैं। इनके फाॅलोवर्स इनकी खूबसूरती की काफी तारीफ भी करते हैं।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features