अधिकतर लड़के, लड़कियों की सिर्फ बाहरी खूबसूरती देखकर उन पर फिदा हो जाते हैं, लेकिन सिर्फ रंग रूप ही सब कुछ नहीं होता। बाहरी सुंदरता तो एक उम्र के साथ ढल जाती है मगर आंतरिक सुंदरता हमेशा रहती है। जो लोग मन से खूबसूरत होते हैं, उसका आकर्षण कभी कम नहीं होता। इसलिए ज्यादातर लड़के लड़कियों की खूबसूरती पर नहीं बल्कि उनकी कुछ आदतों पर मर-मिटते हैं। आइए बताते हैं लड़कियों की कुछ ऐसी आदतें जो लड़को को बेहद पसंद आती हैं।

लड़कों को वो लड़कियां भी बहुत पसंद होती हैं, जो अपने आप में रहती हैं। वो लड़कियां जिन्हें मालूम हो कि वह क्या करना चाहती हैं और उसके लिए उन्हें क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए।
लड़कियों का कॉन्फिडेंस भी लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लड़को को लड़कियों का कॉन्फिडेंट बिहेवियर उनकी खूबसूरती से ज्यादा पसंद आता है।
अधिकांश लड़के चाहते हैं उनकी जिंदगी में फन, पैशन, और एडवेंचर बना रहे जिसके लिए उन्हें फन लविंग पार्टनर की तालाश रहती है।
जो लड़कियां प्यार को लेकर बहुत भावुक रहती हैं, उनसे लड़के जरा दूर रहना ही पसंद करते हैं।
जो लड़कियां अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क रहती हैं व खुद को मेंटेन करके रखती हैं उन्हें भी लड़के बहुत पसंद करते हैं।
लड़के भविष्य को सोचते हुए उन लड़कियों को बहुत पसंद करते हैं जो खुद को हर हालात के हिसाब से बदल लेती हैं और नई चीजों को अपनाने में विश्वास रखती हैं।