आज से डबल डेकर रेल चलेगी लखनऊ से दिल्ली के बीच, करें सीट बुक

काफी समय से ठप पड़ी डबल डेकर रेल को अब एक खुशखबरी आई  है। भारतीय रेल की ओर से यह गाड़ी चलाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही यह लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ के बीच दौड़ेगी। कोरोना से पहले से यह रेलगाड़ी बंद चल रही थी। इसको लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी थी। यह रेल डबल डेकर है जिसमें ऊपर और नीचे यात्री बैठ सकते हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रही है टिकट बुकिंग।

हफ्ते में चार दिन चलेगी रेल
तीन साल से बंद डबल डेकर रेलगाड़ी को मंगलवार 10 मई से चलाया जाएगा। यह लखनऊ से चलती है और दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल पर आकर रुकती है। यह मुरादाबाद और बरेली में भी रुकती है। रेलगाड़ी को हफ्ते में चार दिन चलाया जाएगा। यह फुल एसी टेÑन है। पहले यह सप्ताह में छह दिन चलती थी। यात्री मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को लखनऊ से 4:55 मिनट पर चलेगी सुबह और दोपहर में 1 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह 2:05 पर आनंद विहार से चलेगीऔर साढ़े दस बजे रात में लखनऊ पहुंचेगी।

काफी समय से थी मांग
रेलगाड़ी को चलाने के लिए काफी समय से मांग चल रही थी। इसमें यात्रियों को काफी हद तक आराम मिल जाता है और सीटें भी काफी मिल जाती हैं। त्योहारों के दिनों के लिए यह रेलगाड़ी सबसे मुफीद साबित होती है। यह चेयरकार होती है और इसमें 10 कोच होते हैं। यह गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली में रुकती है। आरोप लग रहे थे कि तेजस के कारण इसे बंद किया जा रहा है क्योंकि यह ट्रेन काफी सस्ती है। हालांकि अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com