दिल्ली यूनिवर्सिटी की 21 साल की स्टूडेंट ने कथित रुप से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लड़की ने अपने ही ब्वॉयफ्रेंड पर आत्महत्या का आरोप लगाया है।
इस लड़की ने किया कुत्ते के साथ सेक्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। लड़की ने अपनी मौत के लिए अपने प्रेमी को दोषी ठहराया है। जो उस सुसाइड नोट से साबित होता है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी आत्महत्या के पीछे मेरे ब्वॉयफ्रेंड का हाथ है। लड़की का आरोप है कि वह पर्सनल वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देता था।
बता दें कि लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि हाल ही में मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन पर बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस इस पर कार्रवाई करने में नाकाम रही। सोमवार की शाम को लड़की की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश के खिलाफ आत्मघाती हमला करने का मामला दर्ज किया। लड़की स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की एक बीकॉम की छात्रा थी।
लड़की का परिवार मध्य प्रदेश में रहता है। वह दिल्ली पढ़ाई करने आई थी। यहां उसे वेद प्रकाश से प्यार हो गया था। दोनों के बीच बात काफी बढ़ गई थी। दोनों एक ही इलाके में रहते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन इससे पहले कि वह शादी करते पुलिस अधिकारी ने कहा, “जांच से पता चला कि दोनों तीन साल के रिश्ते में थे। पुलिस ने बताया कि वेद प्रकाश ने लड़की को अपना घर छोड़कर उसके साथ बिहार रहने के लिए मजबूर कर रहा था। लेकिन लड़की इसके खिलाफ थी।
इसके बाद से ही वेद प्रकाश ने लड़की को धमकी देना शुरु कर दिया। उसने कहा कि अगर वह उसके साथ बिहार नहीं जाएगी तो वह उसकी सारी पर्सनल फोटोज और वीडियोज शेयर कर उसे बदनाम कर देगा। अपमानित होने के डर से लड़की न आत्महत्या जैसा कदम उठाया।