क्या कार्य होंगे बाधित
हिंदू धर्म में ग्रह के अस्त होने को महत्त्वपूर्ण मानते हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के निकट आता है तो वह दिखाई देना बंद हो जाता है इसे ही ग्रह अस्त या फिर लोप या मौद्योमि भी कहते हैं। इस दौरान न तो किसी प्रकार का कोई विवाह होता है और न ही कथा पूजन। कोई शुभ कार्य शुरू करना हो, गृह प्रवेश या नए बिजनेस का शुभारंभ भी इस दौरान नहीं होता है। यह 19 फरवरी को अस्त होगा और 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान मुंडन और नामकरण जैसे संस्कार भी नहीं होते हैं।
राशियों पर भी पड़ेगा असर
ग्रह के अस्त होने पर राशियों पर भी कुछ असर होता है। ऐसा ज्योतिषशास्त्र के लोग बताते हैं। जैसे गुरु के अस्त होने पर मेष राशि के लोगों को दिक्कत हो सकती है। उनके व्यापार में समस्या और नौकरी में भी परेशानी आ सकती है। ऐसे में किसी से उलझे नहीं। अपने जीवनसाथी से भी अच्छे से पेश आएं। वृषभ राशि वालों के लिए भी यह बिजनेस में दिक्कत कर सकता है। अगर नौकरी ढूंढ रहे हैं तो मिल जाएगी। ज्यादा खर्च न करें। मिथुन राशि वालों के लिए यात्रा के योग हैं लेकिन अनचाही। निवेश में हड़बड़ी न करें। आय बढ़ सकती है। कर्क और सिंह राशि पर भी असर दिखेगा। कर्क राशि वाले धैर्य से काम लें और नकारात्मक विचार न लाएं। सिंह राशि वालों को छवि को लेकर सावधान रहना होगा। क्रोध न करें दिक्कत हो सकती है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features