जापान: जापान के होकायिदो द्वीप पर शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा मियागी प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के ये झटके तड़के 3.36 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पूर्व में 40 किमी की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि इसकी वजह से फिलहाल जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है और न ही सुनामी की चेतावनी दी गई है। इससे पहले पिछले महीने भी इसी जगह पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया थाए जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई घर धराशायी हो गए थे और लाखों घरों की बत्ती गुल हो गई थी। इस भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई में तोमाकोमाई शहर में था। मौसम विभाग ने उस समय भी भूकंप के कारण सुनामी की आशंका को नकार दिया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features