कई देशों द्वारा दी गई राहत सामग्री लेकर स्पेन का जहाज ओपन आर्म्स साइप्रस के बंदरगाह से गाजा के लिए रवाना हुआ है। लियेन ने कहा कि ईयू ने अमेरिका और यूएई के साथ मिलकर यह नया समुद्री मार्ग तैयार किया है। यह आपदा से जूझ रहे गाजा के लोगों को खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराएगा।
यूरोपीय संघ (ईयू) ने गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए साइप्रस से नया समुद्री मार्ग निर्धारित किया है। शुक्रवार को राहत सामग्री लेकर एक मालवाहक जहाज गाजा के लिए रवाना हो गया है। यह जानकारी यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सला वोन डेर लियेन ने दी है।
स्पेन का जहाज गाजा के लिए रवाना हुआ
कई देशों द्वारा दी गई राहत सामग्री लेकर स्पेन का जहाज ओपन आर्म्स साइप्रस के बंदरगाह से गाजा के लिए रवाना हुआ है। लियेन ने कहा कि ईयू ने अमेरिका और यूएई के साथ मिलकर यह नया समुद्री मार्ग तैयार किया है। यह आपदा से जूझ रहे गाजा के लोगों को खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराएगा।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रमुख वाकर तुर्क ने कहा है कि इजरायल सरकार वेस्ट बैंक के कब्जे वाले क्षेत्रों में अवैध बस्तियों के विस्तार में बड़ी धनराशि खर्च कर रहा है। ऐसा स्वतंत्र फलस्तीन राष्ट्र के गठन में रुकावट पैदा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
वेस्ट बैंक की स्थिति बिगड़ती जा रही
विदित हो कि इजरायल ने हाल ही में अमेरिका की कड़ी आपत्ति के बावजूद वेस्ट बैंक में 3,400 नए घर बनाने की योजना को स्वीकृति दी है। तुर्क ने कहा है कि इन बस्तियों में रहने वाली यहूदी आबादी की फलस्तीनियों के खिलाफ हिंसा से वेस्ट बैंक की स्थिति बिगड़ती जा रही है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					