गणेशा : भगवान गणेश को मोदक और लड्डू बहुत ही ज्यादा पसंद है। उनको लोग यही चढ़ाते हैं। इसके अलावा मोतीचूर और बेसन के लड्डू भी चढ़ाते हैं। गणेश को कई तरह के मोदक चढ़ाते हैं जिससे वे प्रसन्न होते हैं।
शिव : देवो के देव महादेव शिवजी को पंचामृत काफी पसंद है। इससे भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है। उनको दूध, दही, घी शक्कर से मिलाकर बनाते हैं। इसके अलावा शिव को भांग भी चढ़ाते हैं। शिवरात्रि और सावन के दिनों में यही उन्हें लोग चढ़ाते हैं।
विष्णु : भगवान विष्णु को अपनी पूजा में सूजी या आटे से बने हलवे या पंजीरी का भोग लगा सकते हैं। उनको खीर भी चढ़ाना काफी शुभ है। भोग के रूप में उसमें तुलसी का पत्ता भी डालना अतिआवश्यक है। इस तरह से यह काफी अच्छा शुभ फल देने वाला हो जाता है।
मां दुर्गा : मां दुर्गा को हमेशा सफेद मिठाई चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। यह दूध से बने भोग को काफी पसंद करते हैं और यह मिठाई भी दूध से बनी हुई होती है। उनको खीर और नारियल की मिठाई, मालपुआ और सूजी का हलवा चढ़ा सकते हैं। नवरात्र में भी हम हलवा ही माता को चढ़ाते हैं।
माता सरस्वती : ज्ञान को देने वाली माता सरस्वती को भी सफेद चीज चढ़ानी चाहिए। उनको दूध और दही के अलावा मक्खन और सफेद तिल के लड्डू चढ़ा सकते हैं। पंचामृत भी उनको प्रिय है। बसंत पंचमी के दिन भी मां को भोग लगाते हैं।
हनुमान : पवनसुत हनुमान को बेसन और मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने शुभ हैं। उन्होंने सूर्य को भी लड्डू समझकर उनको खाने की चेष्टा की थी। साथ ही उनको हलवा, पंच मेवा और गुड़ के लड्डू. मीठा पान भी भाता है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features