भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है और इसे खेलने वाला हर प्लेयर किसी भगवान से कम नहीं समझा जाता है। ऐसे में भारत में क्रिकेट को लेकर एक नहीं दो नहीं कई फिल्में बनी हैं जिन्होंने बाॅक्स आफिस पर धमाल मचाया है।
इनमें से एक लगान है जो आस्कर के लिए नाॅमिनेट भी हुई थी। तो चलिए आपको इन्हीं में से 5 पसंदीदा फिल्मों के बारे में बताते हैं जो युवाओं में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देती हैं।
1. इकबाल
फिल्म इकबाल साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में इकबाल नाम के लड़के की क्रिकेट के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। ये लड़का सुन और बोल नहीं सकता था लेकिन क्रिकेटर बनने का सपना आंखों में कैद किए था। इकबाल की बहन और कोच उसे क्रिकेटर बनाने में बहुत मदद करते हैं। खास बात ये है कि इकबाल की भूमिका पर्दे पर श्रेयस तलपड़े ने निभाई थी।
2. लगान
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लगान अगर आज भी टीवी पर आ रही हो तो शायद ही कोई चैनल चेंज करना चाहेगा। इस फिल्म ने भारत के हर इंसान के अंदर एक इमोशनल जगह बनाई है। खास बात ये है कि ये फिल्म आस्कर के लिए नाॅमिनेट हुई थी। फिल्म में प्री इंडिपेंडेंस भारत की कहानी दिखाई गई है। इस कहानी में अंग्रेज दोगुना-तीगुना लगान वसूलते हैं। बदले में किसानों को मारते-पीटते हैं। एक दिन किसानों और अंग्रेजों के बीच मैच का आयोजन होता है और किसानो की जीत पर लगाना माफी की बात कही जाती है।
3. काय पो छे
काय पो छे चेतन भगत की लिखी किताब थ्री मिस्टेक्स आफ माई लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी है जिसमें एक दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी रहते हैं। सुशांत छोटे बच्चों को क्रिकेट सिखाते हैं और क्रिकेट का सामान बेंचते भी हैं। उनका एक स्टूडेंट फिल्म में इंडियन टीम के लिए खेलने भी लगता है।
4. एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी नाम से साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एमएस धोनी के निजी जीवन से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हर किस्सा दिखाया गया है। खास बात ये है कि इस फिल्म में एमएस धोनी का किरदार भी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।
5. अजहर
बता दें कि ये फिल्म अजहर पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित थी। ये फिल्म भी साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजहरुद्दीन की भूमिका इमरान हाशमी ने निभाई थी। बता दें कि फिल्म में टीम इंडिया से जुड़ी सबसे बड़ी मैच फिक्सिंग के बारे में दिखाया गया था जिसमें उस वक्त खुद कप्तान अजहर का नाम मुख्य रूप से शामिल था।
6. विक्टरी
फिल्म विक्टरी 30 जनवरी साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें एक विजय शेखावत नाम के लड़के की क्रिकेटर बनने की चाह के बारे में दिखाया गया है। उसका सपना होता है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और जब उसे ये मौका मिलता है तो वो ओवर काॅन्फीडेंस में आ कर उस मौके को भी खो देता है। फिर शुरु होता है उसका स्ट्रगल। वो स्ट्रगल करता है कि टीम में वापस से अपनी जगह पा सके। हालांकि फिल्म कुछ खास बाॅक्स आफिस कलेक्शन नहीं कर पाई थी। मूवी में हरमन बाजवा ने विजय शेखावत की भूमिका निभाई थी।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features