Fire Boltt BSW004 स्मार्टवॉच को भारत में किया लॉन्च, जाने क्या है इसकी कीमत और ऑफर्स…

 Fire Boltt BSW004 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टवॉच में कमाल की खूबियां दी गई है। Fire Boltt BSW004 स्मार्टवॉच फुल टच सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टवॉच की मदद से ग्राहक कॉलिंग कर पाएंगे। साथ ही स्मार्टवॉच के कैमरे को मैनेज कर पाएंगे। स्मार्टवॉच में कॉलिंग के लिए Recent Call, Dial Pad, Contact का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही स्पीड डॉयल के लिए कॉन्टैक्ट लिस्ट का ऑप्शन दिया गया है। स्मार्टवॉच को 7 दिनों की रिप्लेसमेंट पॉलिसी के साथ पेश किया गया है।

Fire Boltt Talk के स्पेसिफिकेशन्स

  • Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच 3D HD डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें 44mm की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जो Bevel कर्व्ड ग्लास सपोर्ट के सा आएगी। स्मार्टवॉच फुल Metallic बॉडी में आएगी। साथ ही इसमें सुपीरियर बिल्ड क्वॉलिटी का सपोर्ट मिलेगा।
  • Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच में शरीर में ऑक्सीजन मापने वाले SPO2 ट्रैकिंग फीचर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही डायनेमिंग हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर, बल्ड प्रेशर मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टवॉच में मल्टी एंगल रोटेशन फुल टच मेन्यू का सपोर्ट दिया गया है। मल्टी स्पोर्ट मोड जैसे Walk, Run, Cycling, Skipping और Football, Basketball, Badminton, Swimming दिये गये हैं।
  • Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच से फोन के कैमरे को कंट्रोल किया जा सकेगा। Fire Boltt Talk स्मार्टवॉच को 10 दनों की बैटरी बैकअप के साथ पेश किया गया है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 5 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं नॉर्मल इस्तेमाल के दौरान स्मार्टवॉच की बैटरी 30 दिनों तक चलती है। स्मार्टवॉच IPX7 वाटरप्रूफिंग सपोर्ट के साथ आएगी। यह काफी लाइटवेट है।

कीमत और ऑफर्स

Fire Boltt BSW004 स्मार्टवॉच को 4,499 रुपये में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खऱीद पर 5 फीसदी की छूट मिल रही हैं। साथ ही इसे 750 रुपये के EMI ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com