क्या है खास बात
एलए के शो में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी फिस्कर ने अपनी कार को पेश किया है। अमेरिका में यह अच्छी रेंज में इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली कंपनी बन सकती है। लॉस एजेंल्स में आॅटो शो के दौरान कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार ओसियन एसयूवी को दिखाया गया। इसका लुक काफी शानदार बताया जा रहा है जो लोगों को पसंद आ सकता है। इसकी पावर भी अच्छी है। बताया जा रहा है कि कंपनी तीन ट्रिम्स जारी करने के मूड में है। इसमें सबसे टाप माडल फुल चार्ज होने के बाद करीब 563 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें आपको काफी बड़ा यानी 17 इंच से बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। इसी छत पर सोलर पैनल लगे होने से यह साल में करीब 2414 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखता है।
क्या है कीमत
फिस्कर कंपनी की ओर से ट्वीट करके बताया गया है कि एलए आॅटो शो में ओसियन एसयूवी इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया गया है। इस कार का स्पोट्र ट्रिम अमेरिकी कीमत में 37.499 डॉलर है जो भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो 27.9 लाख रुपए होते हैं। यह अभी इसकी शुरुआती कीमत है, आगे जाकर इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। जो कंपनी का अगला ट्रिम होगा वह अल्ट्रा है और उसकी कीमत 50 हजार डॉलर यानी 37 लाख 20 हजार रुपे भारत में है। इससे ऊपर एक्सट्रीम ट्रिम की कीमत 51 लाख 34 हजार रुपए है। फिस्कर का बाहरी लुक लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसमें एलईडी डीआरएल और बड़े अलॉय पहिये हैं। इसे रिसायकल वस्तुओं का उपयोग करते हुए और पर्यावरण को देखते हुए डिजाइन किया गया है। सोलर पैनल भी काफी खास है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features