अपनी फिटनेस पर रखिए इन मोबाइल ऐप से नजर, जानिए

आज फिटनेस जरूरी है। जिंदगी इतनी काम के बोझ तले दब गई है कि लोगों को अपने लिए फुरसत ही नहीं मिल पाती है। वे क्या खाएं, क्या करें, कहां जाएं इसके लिए उनके पास समय कम है। जो मिल रहा है वो कर रहे हैं। ऐसे में उनका ख्याल रखने के लिए कोई न कोई है। जैसे खाने-पीने के लिए आपकी घरेलू सहायिका। लेकिन सेहत का ध्यान रखने के लिए कौन है। ऐसे में आपको मोबाइल पर फिटनेस ऐप के बारे में जानना चाहिए। ये ऐप न केवल आपकी मदद करेंगे बल्कि आप कितना चलते हैं और दौड़ते हैं और सोते हैं, यह भी बताते हैं। आइए जानते हैं।

गूगल प्ले पर मौजूद हैं ऐप
ये ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा। ऐप को आप फ्री में या फिर एक राशि देकर भी सब्सक्राइब करा सकते हैं। लेकिन पैसे देकर ऐप खरीदने पर आपको कई सुविधाएं अतिरिक्त मिलती हैं जबकि बिन पैसे के ऐप में आपको कुछ ऐसी चीजें ही दी जाएंगी जो नाकाफी होंगी। ऐसे में लोग सब्सक्रिप्शन लेना ज्यादा अच्छा समझ रहे हैं। इनमें फिटनेस के अलावा आपको मेडिटेशन, योगा और अन्य कई ऐप मिलेंगे।

कौन से हैं ये ऐप
इस समय गूगल का वर्कआउट ट्रैकर ऐप काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको स्पीड के अलावा लंबाई, आपके चलने की क्षमता और आपकी दौड़ पर नजर रखता है। इसके अलावा यह बताता है कि आप कितने घंटे सोए। आपको कुछ सुझाव भी देता है। कैलोरी बर्न करने के बारे में भी बताता है। यह फिलहाल फ्री है। दूसरा आपको योग के बारे में भी काफी जानकारी देता है। इसमें एक गूगल फिट ऐप भी है जो सिर्फ आपकी दिनचर्या पर नजर रखता है। आप समझ सकते हैं कि यह अपने आप में एक फिटनेस ट्रेनर है जो आपको ट्रेन कर रहा है। इसके अलावा यह आपको खानपान के बारे में भी बताता है। इसके अलावा क्योरइट ऐप भी है जो लोगों को उनकी सेहत ठीक रखने के बारे में बताता है। इसमें आपको किसी भी तरह के व्यायाम के बारे में बताया जाएगा। कुछ ऐप में ट्रेनर वीडियो काल पर जानकारी भी  देते हैं। लेकिन उसके लिए पैसे देने होते हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com