कोरोना काल में घर पर ही खोजे अपना ऑनलाइन जिम ट्यूटर, ये ऐप करेंगे मदद

कोरोना काल में लोगों का बाहर निकलना बंद हुआ तो जो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज होती थी उस पर भी जैसे पाबंदी लग गई। अब लोग घर बैठे एक्सट्रा खानपान कर रहे हैं लेकिन व्यायाम के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। जिम भी बंद पड़े हैं तो लोग और मजबूर हैं। लेकिन कहते हैं न जहां चाह वहां राह। अगर आपको अपने आपको फिट रखना है तो आप कहीं भी हों एक्सरसाइज करने का समय निकाल ही लेंगे। आपकी मदद के लिए तो अब ढेर सारे फिटनेस ऐप भी आ गए हैं। यह आपको वर्क फ्राम होम में भी थकावट से बचाने के लिए कई तरह के उपाय बताएंगे। अब तो बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी खुद अपना फिटनेस मोबाइल ऐप लॉन्च कर चुकेे हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से मोबाइल ऐप आपकी सेहत बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 
ये हैैं काम के ऐप

फिटनेस चैलेंज : 30 दिन में फिटनेस का दावा करने वाले इस ऐप का नाम है 30 डे फिटनेस चैलेंज-वर्कआउट एट होम। यह काफी अच्छा ऐप माना जाता है। इस मोबाइल ऐप के जरिए आप घर पर ही अच्छे तरीके से वर्कआउट कर सकेंगे। यह आपको 30 दिन तक तरह-तरह के व्यायाम बताएगा। दावा है कि यह आपका वजन भी कम करेगा। ऐप को अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.8 रेटिंग मिली है। ऐप का साइज भी 19 एमबी है।

कल्ट फिट : कल्ट फिट फिटनेस, मेडिटेशन, अच्छा खाना और एक्सरसाइज के बारे में बताता है। यह काफी हेवी ऐप है क्योंकि इसमें काफी चीजें समाहित हैं। इसका प्रचार कई बड़े सुपरस्टार करते हैं। अभी तक 5 मिलियन लोगों ने इसे डाउनलोड किया है और यह 80 एमबी का है। इसको 4.6 रेटिंग मिली है।

एडिडास ट्रेनिंग ऐप : यह ऐप कुछ अलग है। इसमें आपको वर्कआउट क्रिएटर की ओर से सुविधा दी जाएगी और आपक अपना खुद का प्लान तैयार कर सकते हैं। इस ऐप में 180 से ज्यादा तरीके की एक्सरसाइज हैं जो आपकी मदद करेमगी। यह आपको बढ़िया टिप्स देने का दावा करता है। इसका साइज 78 एमबी है और इसे 4.6 रेटिंग मिली है।

योगा फॉर वेट लॉस फ्री : यह निशुल्क ऐप है जो आपको योग के बारे में बताएगा। इसमें आप वजन को योग के सहारे कम करने की जानकारी ले सकेंगे और शरीर को आकर्षक बना पाएंगे। इसमें कई तरह के वर्कआउट प्लान भी बताए गए हैं। यह एम 18एमबी साइज का है और इसे गूगल पर 4.9 रेटिंग मिली है।

सावधान रहना भी है जरूरी
आपको गूगल प्ले स्टोर पर कई तरह के ऐप मिल जाएंगे लेकिन थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके यूजर की संख्या देखनी भी सही होती है। इसके अलावा आप उस ऐप की जानकारी भी गूगल से ले सकते हैं, ताकि ऐप के जरिए कोई बग या साइबर क्राइम के चंगुल में न फंस जाएं। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य ऐप जैसे फास्टिक फास्टिंग ऐप में एक्सरसाइज के तरीके बताए जाएंगे। यह आपको आपके चयन और उम्र के हिसाब  से एक्सरसाइज बताते हैं। इसके अलावा गूगल ऐप फिट ऐप की मदद से भी आप अपनी दिनचर्या और डाइट को कंट्रोल रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त होम वर्कआउट, लूज वेट फॉर मेन, फिटआॅन, जैसे कई ऐप हैं जो लोगों को फिटनेस की जानकारी मुहैया करा रहे हैं।

-GB Singh
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com