आसमान पर कभी हवाईजहाज उड़ाना भी सपना था। लेकिन आज ये सैकड़ों लोगों को लेकर हवा में उड़ता है। इसी तरह फ्लाइंग कार के बारे में सपने में सोचने वाले लोगों के लिए यह अब सपना नहीं रहेगा। आने वाले समय में लोग कार सड़क पर नहीं बल्कि हवा में उड़ाते दिखेंगे। इसको लेकर काम शुरू हो गया है। दक्षिण कोरिया की बड़ी कार कंपनी हुंदै इस तरह की फ्लाइंग कार में निवेश करने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि 2031 तक कार हवा से बाते करते दिखेगी। आइए जानते हैं और क्या होगा इस कार में। 
हुंदै को है पूरा भरोसा
फ्लाइंग कार को लेकर कई कंपनी अभी अविष्कार में जुटी हैैं जबकि कई ने प्रोटोटाइप भी तैयार कर लिए हैं। यह जल्द ही उड़ते दिखे इसके लिए कंपनियां लगातार निवेश भी कर रही हैं। हुंदै की ओर से तमाम मीडिया रिपोर्ट में छपी जानकारी के मुताबिक 2030 के अंत तक उड़ने वाली कार एक सच्चाई होगी जिसके बारे में लोग सिर्फ बातें नहीं करेंगे बल्कि देखेंगे भी। कंपनी को यह भरोसा है कि प्रोटोटाइप भविष्य में इस तरह की चीज को सच करने का एक हिस्सा है।
क्या होगी फ्लाइंग कार में खासियत
फ्लाइंग कार यानी की उड़ने वाली कार को बैटरी से चलाने की बात कही जा रही है। यह पूरी तरह से ई-कार होगी। बताया जा रहा है कि यह जिन शहरों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है वहां से हवाई अड्डे तक यह कार छह लोगों को बैठाकर आसानी से ले जा सकती है। इससे भीड़ होने और न होने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। यह कार्बन के उत्सर्जन को कम करके पर्यावरण की भी मदद करेगी। यह एक अच्छा साधन होगा यातायात का।
कंपनी करेगी 150 करोड़ रुपए का निवेश
हुंदै कंपनी ही इस काम के लिए आगे आई है और 150 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। दक्षिण कोरिया की यह बड़ी कार कंपनी फ्लाइंग टैक्सी बना रही है। यह टैक्सी ही लोगों को इधर से उधर पहुंचाएगी। अभी व्यवसायिक फ्लाइंग की ओर ही ध्यान है। कंपनी यह निवेश 2025 तक करेगी। यह काम नासा के पूर्व इंजीनियर की देखरेख में किया जा रहा है। हुंदै ने 2020 में लास वेगास में आयोजित एक शो में इसके बारे में बताया था। यह उबर के साथ साझेदारी भी करेगा। इसके साथ ही हुंदै बिना रनवे का एयरपोर्ट भी बना रही है। यह काम यूके में चल रहा है। यहां कार की टेक आफ और लैंडिंग कराई जा सकेगी।
-GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features