किसके लिए अति उत्तम है गुरुवार का व्रत, जानिए

हिंदू धर्म में हर माह कोई न कोई व्रत आते हैं। व्रत को करने का जितना आध्यात्मिक महत्व है उतना ही वैज्ञानिक महत्व भी बताया जाता है। सप्ताह में भी कई दिन व्रत के होते हैं। व्रत के करने से जहां शरीर को भी एक दुरुस्त होने में समय मिलता है तो ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है। आज हम आपको गुरुवार के व्रत के बारे में बताएंगे। यह व्रत करने से न केवल बीमारियां दूर होती हैं बल्कि विवाह और वैवाहिक जीवन भी सफल होता है। इससे पाप भी कटते हैं। आइए जानते हैं व्रत के महत्व। 

ब्रह्माजी, बृहस्पतिदेव को समर्पित
गुरुवार का व्रत ब्रह्माजी और बृहस्पति के लिए रखा जाता है। व्रत करने के कई लाभ बताए गए हैं। बताते हैं कि यह व्रत विष्णु जी को भी याद करके रखा जाता है। इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीला सामान नहीं खाते हैं। जैसे केला, बेसन व अन्य। नमक भी इस व्रत में नहीं खाते हैं और एक बार भोजन कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं व्रत
जानकारी के मुताबिक गुरुवार का व्रत करने के लिए मीन और धनु राशि वालों को सबसे अच्छा माना गया है। उनकी  राशि के अनुसार यह व्रत उन्हें काफी लाभ पहुंचाता है और गुरु की कृपा बनी रहती है। उनके जीवन में सफलताएं आती है और वैवाहिक जीवन में भी खुशी आती है। बताया जाता है कि जिनकी कुंडली में गुरु कमजोर होगा तो वहां भी गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए यह व्रत किया जा सकता है। शादी होने में अगर मुश्किल हो तो यह व्रत किया जा सकता है। इससे शाादी होने कीक संभावना बढ़ जाती है। जीवन में सफलता न मिलने पर गुुरुवार का व्रत किया जा सकता है। गुरुवार का व्रत करने के लिए नियम भी जानना जरूरी है। लोगों को 11 गुरुवार का व्रत का पालन करके इसे निभाना चाहिए।

बुरी आदत भी छोड़ने के लिए करें व्रत
अगर आप किसी तरह की बुरी आदत से मुक्ति पाना चाहते हैं तो गुरुवार का व्रत कर सकते हैं। गुुरुवार का दिन नए कपड़े धारण करने से काफी अच्छा होता है, जीवन में खुशी बनी रहती है। गुरुवार का व्रत करने से पाप भी कटते हैं और उसके लिए प्रायश्चित भी हो जाता है। घर में इस दिन धूप जरूर देना चाहिए ताकि घर में शांति बनी रहे और सुखद अनुभव हो।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com