जानिए 2022 में भारत में कब लगेगा ग्रहण, क्या होगा असर

2021 अब खत्म होने को है। दस दिन बाद नया साल लग जाएगा और 2022 में हम प्रवेश कर जाएंगे। इस साल काफी ग्रहण लगे जिनमें कुछ भारत में रहे तो कुछ भारत के बाहर थे। इनका असर भारत के ग्रह नक्षत्र में नहीं हुआ। लेकिन अब 2022 में भी कुछ ग्रहण लगने की जानकारी है। इनका भारत में कितना असर होगा यह देखा जा सकता है। जैसा कि पता है कि भारत में हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को लेकर काफी एहतियात बरता जाता है। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और शुभ कार्य नहीं होते। आइए जानते हैं।

चार ग्रहण लगेंगे
2022 में कुल चार तरह के ग्रहण लग सकते हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण जबकि दो चंद्र ग्रहण होंगे। जानकारी के मुताबिक, इन ग्रहण के दौरान काफी तरह के काम नहीं होंगे। हालांकि पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा और यह अप्रैल में लगेगा। इसके बाद बाकी के तीन ग्रहण लगेंगे। चार ग्रहण में कुछ ग्रहण भारत में नहीं है। इससे यहां सूतक नहीं लगेगा। आचार्य मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान दिन रहता है इसलिए इस समय ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। यह भगवान पर एक तरह का संकट माना जाता है इसलिए लोग इस दौरान कुछ भी खाते पीते नहीं।

कौन से ग्रहण भारत में
30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा और यह शनिवार को होगा। ग्रहण दोपहर में 12 बजकर 15 मिनट से शाम को 4:07 बजे तक रहेगा। भारत में यह आंशिक रहेगा। इसे दक्षिण, पश्चिम अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अटार्कटिका में देख सकेंगे। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को शनिवार के ही दिन शाम को साढ़े 4 बजे से पांच 42 तक रहेगा। यह भी आंशिक है। इसे दक्षिणी, पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में देख सकेंगे। इसके अलावा चंद्र ग्रहण भी लगेगा। लेकिन इनका अभी भारत में असर को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com