घर में धुनि होने से भगवान होते हैं खुश, जानिए अगरबत्ती और धूप की खासियत

      हिंदू धर्म में धुनि का बहुत महत्व है। पूजा या कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले धुनि करते हैं उसके बाद पूजा पाठ आरंभ करते हैं। अभी दुर्गा पूजा के दौरान भी सभी पंडाल लुबान की महक से भर जाएंगे। यहां देवी को कपूर और लुबान को नारियल की जटा के जलाकर धुआं दिया जाता है। इस खुशबू से पूरा पंडाल महक उठता है। यही नहीं, मुसिलम धर्म में भी लोग मजारों पर जाकर अगरबत्ती जलाते हैं। कुछ लोग घरों में भी जलाते हैं। दीपदान के समय भी लोग अगरबत्ती जलाते हैं। क्या है इसका महत्व, आइए जानते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का होता है प्रवाह
कहा जाता है कि अगरबत्ती और धूपबत्ती का धुआं एक तरह से सकारात्मक माहौल बनाते हैं और ऊर्जा का प्रसार करते हैं। वहीं घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। इससे घर में माहौल काफी सुगंधमय हो जाता है और लोगों को ताजगी का अनुभव  होता है। यह मन को शांति बी देते हैं। जानकारी के मुताबिक, अगरबत्ती और धूपबत्ती को हमेशा फूल और जड़ी बूटी के अर्क से बनाया जाता है। इसमें इत्र का उपयोग करते हैं जिससे यह जलते हुए खूशबू फैलाते हैं। भारत में कई घरों में यह कुटीर उद्योग चलाया जाता है।

वास्तु दोष भी दूर होते हैं
अगरबत्ती और धूपबत्ती को जलाने से न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि इससे भगवान भी प्रसन्न होते हैं। जैसे भगवान को भी कुछ चीजें जो अर्पित की जाती हैं उनमें इत्र भी होता है, भगवान को खुशबू भी चढ़ाते हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें भी खुशबू अतिप्रिय है। यही नहीं, कपूर से भगवान की आरती की जाती है। यह औषधी गुणों से भरपूर है लेकिन साथ ही यह घर का वास्तु दोष भी खत्म करता है। कपूर में जो औषधी गुण हैं उनकी वजह से घर में मच्छर भी नहीं आते हैं साथ ही यह घर में किसी भी प्रकार के वास्तु दोष को खत्म करने में काफी सहायक है। यह जलाना काफी अच्छा माना जाता है। भगवान की पूजा में इन चीजों का काफी महत्व है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com