NEW DELHI : असम के नागांव जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपकी रुह कांप जाएगी। यहां एक शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर Gf का रेप किया। इसके बाद…

गैंगरेप के बाद जब पीड़िता घर पहुंची तब उसने खुद को आग लगा ली। इसके बाद पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वह घर आई तो कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर बहुत सारे निशान थे। वो बहुत डरी-सहमी हुई थी।
पुलिस थाना प्रभारी खड़गेश्वर बोरडोलोई ने बताया कि गैंगरेप के तीनों आरोपियों कांग्कन सैकिया, दीपज्योति कलिता और गौतम सैकिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उन्हें शनिवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया, ‘युवती ने 24 सितंबर की सुबह खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसके परिजनों ने उसे नागांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए, बाद में उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features