यह जानने में काफी अच्छा लगता है कि हम जो ऐप अपने आसपास उपयोग करते हैं उनको कितने लोग उपयोग करते हैं। लेकिन अगर सर्वे के माध्यम से पता चले तो यह कितना अच्छा होगा कि दुनिया और देश भर में कितने लोग हैं जो एक तरह के ऐप उपयोग करते हैं। हाल ही मीडिया में छपे एक सर्वे रिजल्ट से पता चला है कि गूगल का जीमेल काफी ज्यादा चर्चित है और इसे डाउनलोड करने वाले लोग भी ज्यादा है। आइए जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले ऐप।![]()
डाउनलोड करने वाले अरबो में
जानकारी के मुताबिक, गूगल का जीमेल आज लोगों को पत्र भेजने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ऐप है। यह अभी तक कई बार डाउनलोड किया जा चुका है। अभी तक करीब 10 अरब से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि जीमेल के अलावा कुछ और भी ऐप हैं जो 10 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इनमें भी गूगल के ही तीन ऐप शामिल हैं।
ये हैं वो तीन ऐप
जैसा कि आपको पता है कि जीमेल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। मेल भेजने के मामले में। इसे लोग इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावा गूगल के ही तीन अन्य ऐप भी हैं जो लोग इस्तेमाल कर रहे हैं सबसे ज्यादा। इनमें गूगल प्ले सर्विस के अलावा यूट्यूब और गूगल मैप्स शामिल है। आपको बता दें कि इतना ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने के बाद गूगल इसके फीचर में और बदलाव कर रहा है। कुछ दिनों पहले ही गूगल ने मेल को वापस लेने के लिए भी फीचर पेश किया है। अगर आपने किसी को मेल भेजा है और आप उसे नहीं भेजना चाहते थे तो 30 सेकेंट के अंदर उसे अनडू कर सकते हैं। पहले यह समय 5 सेकेंड था लेकिन अब 30 सेकेंड कर दिया गया है। साथ ही इनबाक्स और स्पैम फोल्डर में भी काफी चेंज किए गए हैं। इसका उपयोग काफी शानदार बताया जा रहा है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features