उम्मीद से ज्यादा गिरा सोने का भाव, जानिए निवेश सही या गलत

पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में काफी गिरावट देखने को मिली है। यह अभी तक के रिकॉर्ड स्तर पर गिर चुका है और अब यह करीब दस हजार रुपए सस्ता हो गया है। अभी सोने के भाव में और गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। मौजूदा समय में जो सोने का भाव गिरा है वह आगे इतना गिरे इसका अनुमान कम है। बताया जा रहा है कि भारतीय बाजार में तेजी आने के बाद सोने में काफी प्रेशर दिख रहा है। अभी डॉलर भी मजबूत है और चीन का संटक भी टल रहा है जिससे यह दबाव बढ़ रहा है। लेकिन क्या यह सोने में निवेश का सही समय है। क्या आपको अभी सोना खरीदना चाहिए, आइए जानते हैं।.

काफी सस्ता हुआ एक साल में सोना
पिछले एक साल में सोने के दाम में काफी तेज गिरावट देखने को मिली है। यहां सोने का दाम 2020 में जहां 56 हजार  191 रुपए था वहीं अब यह 46 हजार रुपए दस ग्राम हो गया है। इतनी गिरावट भले ही देखने को मिले। हालांकि इसके लिए कई तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मामले जिम्मेदार हैं। यूएस फेड के दरे बढ़ाने के संकेत से भी यह देखने को मिला है। इसकी वजह से सोने का दाम काफी गिरा।

निवेश करें या नहीं
अब जैसा कि आगे आने वाले समय में त्यौहार आने वाले हैं। भारत में लोग दीपावली के मौके पर काफी सोना और चांदी खरीदते हैं। ऐसे में यह गिरावट अगर जारी रहती है तो लोग खरीदना चाहेंगे। सोना हाई रिकॉर्ड से करीब बीस फीसद नीचे हैं। 2020 में यह सबसे हाई यानी 56 हजार के पार था। इसके अलावा हालमार्किंग का विरोध चल रहा है। इससे हड़ताल भी करने का फैसला लिया गया। यह 28 सितंबर को है। कहा जा रहा है कि हॉलमार्किंग की फीस 60 रुपए प्रति पीस करने की मांग की जा रही है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके अलावा निवेश पर भी इसका असर दिख सकता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com