शादी का सीजन शुरू होते ही खूबसूरत कपड़े और ज्वेलरी महिलाओं की पहली पसंद बन जाती है। अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो पहले ताजा रेट पर एक नजर डालें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 73,400 रुपए और 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 77,070 रुपए पर बिक रहा है।
वहीं, चांदी की कीमत भी उछाल पर है, जो 1,00,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। शादी-ब्याह के इस खास सीजन में ज्वेलरी की खरीदारी से पहले बाजार के रेट जरूर चेक कर लें।
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है। प्रति किलो चांदी के भाव में 2000 रुपए का उछाल देखा गया है। आज चांदी प्रति किलो 1,00,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 98,000 रुपए की दर से बेची गई थी।
सोने के भाव में उछाल
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखा गया है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 72,700 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 73,400 रुपए तय की गई है यानी दाम में 700 रुपए की बढ़त देखी गई है। वहीं, शुक्रवार लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 76,340 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 77,070 रुपए तय की गई है यानी भाव में 730 रुपए की उछाल आया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features