नई दिल्ली : पश्चिमी अफ्रीका से लापता हुआ भारतीय मर्चेंट शिप खोज लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि इस जहाज में 22 भारतीय कर्मी सवार थे। विदेशी मंत्री ने अपने ट्वीट में नाइजीरिया की सरकार को खासतौर पर शुक्रिया भी कहा है।
बकौल सुषमा स्वराज नाइजीरिया सरकार की मदद के बगैर इस जहाज को छुड़ाना मुश्किल होता। गौरतलब है कि यह जहाज पश्चिमी अफ्रीका के समुद्री क्षेत्र में पहुंचने के बाद बेनिन तट के पास से लापता हो गया था।
ऐसी खबरें आईं थी कि इस जहाज को समुद्री डाकुओं ने अगवा कर लिया था। इसके बाद भारत सरकार ने नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री ओनियेमा से इस बारे में बात की थी और उन्होंने इस शिप को तलाशने में हर संभव मदद का भरोसा दिया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features