हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को व्हील चेयर पर आने.जाने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा सुगम बनाया गया है। वहां पर व्हील चेयर लिफ्ट वर्टि लिफ्ट की सेवा शुरू कर दी गई है।

भारत के बाकी किसी एयरपोर्ट पर फिलहाल यह सेवा नहीं है। एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर से आने.जाने वाला कोई भी शख्स इसकी सेवा ले सकता है। इसमें सीनियर सिटिजन और दिव्यांग शामिल हैं। एयरपोर्ट की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि यह काम श्सुगम्य भारत अभियानश् के तहत किया गया है।
यह अभियान केंद्र सरकार का है। इसके तहत सभी सार्वजनिक स्थानों का इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों के लिए सुगम बनाने को कहा गया है। हैदराबाद के इस एयरपोर्ट से रोज 40000 यात्री आते.जाते हैं। इनमें से लगभग 100 व्हील चेयर पर होते हैं। यह लिफ्ट यात्री को दो मिनट के अंदर गेट से बैगेज लेने वाले एरिया तक पहुंचा पाएगी।
लिफ्ट बिजली से चलेगी। इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि पावर ना होने पर भी लिफ्ट चलती रहे। एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यह सर्विस शुरू करने वाला यह भारत का पहला एयरपोर्ट है। उनको उम्मीद है कि इससे यात्रियों का फायदा होगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features