लखनऊ: बुधवार की सुबह Google आप भी जानिए किस हस्ती का बनाया गया आज का गूगल डूडल! का होम पेज को खोलने पर दिख रही तस्वीर यानि डूडल लोगों को शायद समझ में नहीं आ रहा होगा। कारण यह है कि यह डूडल एक ऐसी हस्ती का है, जिसको शायद ही कम लोग जानते होगें।

चलिए हम आपको बताते हैं कि आज का गूगल डूडल क्या है। गूगल डूडल आज उर्दू कवि और लेखक अब्दुल कावि देसनवी का 87 वां जन्मदिन मना रहा है। देसनवी की मुहम्मद इकबाल, मिर्जा गालिब और अब्दुल कलाम आजाद पर लिखी बिबिलोग्राफी काफी प्रसिद्ध हैं। 
वहीं अब्दुल कावि जावेद अख्तर और इक्बाल मसूद जैसे बड़े कविए लेखक और गीतकार के गुरु भी रहे हैं। अब्दुल बिहार के नालंदा जिला के देसना में 1930 में पैदा हुए थे।
देसनवी भोपाल के सेफिया कॉलेज में उर्दू विभाग के प्रभारी थे। अपने करियर के 50 वर्षों में उन्होंने हजारों कविताओं के साथ कई किताबें लिखी हैं। देसनवी ने उर्दू साहित्य के विकास और उसे बढ़ाने का के लिए काफी काम किया था।
रिटायर होने के बाद भी कावि मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, ऑल इंडिया अंजुमन तरक्की उर्दू बोर्ड और बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में प्रमुख पदों पर रहे। देसनवी 2011 में 81 की उम्र में भोपाल में मृत्यु हो गई थी।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					