गूगल की इन खूबियों को जानेंगे तो मिलेगी मदद, कैसे उपयोग करें फीचर

       गूगल में कई तरह की जानकारी और अच्छी चीजें हैं। बस समझ की जरूरत हैं कि कैसे उनको उपयोग करना है। गूगल के हर एक ऐप्लीकेशन और फीचर में कुछ न कुछ खास चीज है जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। जानकारी न होने से लोग इनका उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही गूगल मैप के बारे में भी लोगों को कई खास चीज नहीं पता है। आइए जानते हैं इस ऐप से जुड़ी खास बात।

आपके प्लान को बनाता है बेहतर
गूगल मैप आपको सिर्फ रास्ता दिखाता है। यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन अगर आप कहीं जा रहे हैं तो आपको पता चलेगा कि गूगल मैप न केवल आपको रास्ता दिखाता है बल्कि आपको रास्ते में पड़ने वाली हर चीजों के बारे में भी आपको बताएगा। इसके अलावा मैप बताएगा कि आपको रास्ते में कितने होटल कब और कहां मिलेंगे। साथ ही आप मैप के साथ ही अपनी यात्रा के लिए परिवहन के साधन पर भी नजर रख सकते हैं। आप किसी भी होटल में बुकिंग भी वहां जाने से पहले करा सकते हैं। गूगल मैप में और भी जरूरी फीचर हैं।

ट्रिप को बनाए शानदार
गूगल मैप में आप अपनी यात्रा को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो आप ट्रैवल का शेड्यूल भी लगा सकते हैं। लेकिन यह शेड्यूल आपको ईमेल पर आए और आपको पता नहीं चलेगा तो आपको दिक्कत होगी। ऐसे में आप गूगल मैप पर अगर अपनी यात्रा की जानकारी को डालेंगे तो आपको समय-समय पर जानकारी मिलती रहेगी। गूगल मैप तमाम तरह की जानकारी आपको एक क्लिक में दे सकता है। यह करने के लिए आपको सिर्फ गूगल मैप में जाकर मेन्यू में सेव्ड विकल्प में जाना होगा और रिजर्वेशन पर जाकर आपको दिखेगा कि आपकी सारी रिजर्वेशन की जानकारी आपको यहां मिल गई है। इसके अलावा आप अपनी टेबल भी किसी भी होटल में मैप के माध्यम से बुक कर सकेंगे। साथ ही गूगल की ओर से फोन निर्देशिका भी तैयार की जा रही है। इससे आप तमाम जगह के लिए फोन कर सकते हैं और उन्हें ढूंढ सकते हैं।

GB Singh
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com