हरितालिका तीज का व्रत आज है। महिलाएं और युवतियां भी जिनकी शादी नहीं हुई है वे भी इस व्रत को बहुत ही हर्षोल्लास से मनाएंगी। हिंदू धर्म में तीन तीज होती है जिनका काफी महत्व होता है। एक सावन माह में हरियाली तीज और दूसरी व तीसरी हरितालिका व कजरी तीज होती है जो भाद्रपद में होती है। यह सौभाग्यवती का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। व्रत के दौरान नियमों का पालन करना चाहिए और पूजा करनी चाहिए। साथ ही कुछ चीजों का दान भी करना चाहिए। आइए जानते हैं।

वस्त्रों का दान करें
वस्त्रों के दान को हरितालिका तीज में महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि इस दिन महिलाएं जिस तरह से तैयार होती हैं उससे संपन्नता आती है। वस्त्रों का दान करने से जिनके पास कपड़े नहीं हैं उनका आशीर्वाद मिलता है। महिलाएं अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण महिलाओं को कपडेÞ दान में दे सकते हैं। साथ ही सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भी दान में दे सकते हैं।
यह भी कर सकते हैं दान
अनाज में चावल का दान करना तीज पर काफी शुभ माना जाता है। अक्षत का महत्व शिव और पार्वती की पूजा में विशेष स्थान रखता है इसलिए यह जरूरी है। गेहूं का दान भी तीज के दिन करने से व्रतियों का काफी अच्छा लाभ होता है। आप जौ का दान भी कर सकते हैं। यह धन और समृद्धि बढ़ाने का परियाचक है। फल का दान भी हरितालिका तीज पर करना चाहिए। या फिर मंदिरों में चढ़ाएं। इसके अलावा उड़द या चने की दाल को महिलाएं दान करें। अच्छा हो कि अपना व्रत का पारण करने से पहले इनका दान करें और उसके बाद व्रत का पारण करें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features