राशिफलः 28 अगस्त 2017 दिन सोमवार, आज इन राशियों के लिये होगा शुभ ही शुभ…!

राशिफलः 28 अगस्त 2017 दिन सोमवार, आज इन राशियों के लिये होगा शुभ ही शुभ…!

मेष (Aries): आजके दिन का प्रारंभ का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा, वह आप ही के हित में रहेगा। राग-द्वेष से दूर रहिएगा तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। स्वास्थ्य भी संभालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों पर, गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन-मनन आपके मन को शांति प्रदान करेगा।राशिफलः 28 अगस्त 2017 दिन सोमवार, आज इन राशियों के लिये होगा शुभ ही शुभ…!वृषभ (Taurus): कारोबार में यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिल पाएगा। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज का आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिकरूप से सावधान रहेंगे। मध्याह्न के बाद व्यावसायी वर्ग को लाभ की संभावनाएं दिखेंगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कर्क (Cancer): हताशा मानसिकरूप से अस्वस्थ बनाएगी जिसके कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मध्याह्न के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर देंगे।

सिंह (Leo): आज छोटा प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। परंतु मध्याह्न के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कन्या (Virgo): अपने मन की दुविधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप का समय अनूकूल दिखेगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वस्त्राभूषण और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन दुविधायुक्त स्थिति में रहेगा जिससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालिएगा। अपने अहं को आज के दिन अलग रखकर व्यावहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याह्न के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढे़गा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु (Sagittarius): परिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दीजिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखिएगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ मुलाकात होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): नए कार्य का आज से प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। कारोबार में लाभ का अवसर मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलना पडे़गा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परंतु मध्याह्न के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मीन (Pisces): गणेशजी आज आपको वाणी और वर्तनी को संयमित रखने की सलाह देते हैं। शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मघ्याह्न के बाद विदेश में रहने वाले मित्रों तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह गणेशजी देते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com