
आज से नवरात्र माता के पावन दिनों की शुरुआत होने वाली है। इन पावन दिनों की शुरुआत में आज जानेंगे सभी राशियों पर माता की कृपा किस तरह से बरसने वाली है।वह कौन सी राशि भाग्यशाली है जिसकी ऊपर माता की कृपा होने वाली है। वैसे तो राशिफल की जो गणना होती है वह चंद्रमा की गणना पर आधारित होती है। राशि पंचांग की गणना और खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से तैयार की जाती है। के बाद आप यह पढ़कर अपने दिनचर्या की शुरुआत करते हैं।
तो चलिए नवरात्र के शुभ अवसर पर जानते हैं राशि चक्र में क्या कुछ खास है आपके लिए
*मेष राशि वाले जातक*
मेष राशि मंगल ग्रह की राशि है। इस राशि पर माता की कृपा होने वाली है। नवरात्रि के पहले दिन आप माता की लाल फूल चढ़ा कर उनकी पूजा-अर्चना करें। मनीष यही आपके सारे मनोरथ सिद्ध करेंगे। काम पर जाने से पहले माता के दर्शन करें आपके लिए अच्छा रहेगा।
*वृषभ राशि के जातक*
भगवान शिव की कृपा हमेशा वृषभ राशि के जातकों पर बनी रहती है। लेकिन नवरात्र के पहले दिन वृषभ राशि के जातक माता को श्वेत कमल अर्पित करें इससे माता की कृपा सदैव वृषभ राशि के जातकों पर बनी रहेगी। घर से निकलते समय आप किसी गाय को अन्य जरूर खिलाएं आपका दिन मंगलमय होगा।
*मिथुन राशि के जातक*
मिथुन राशि के जातक माता शैलपुत्री की कृपा आप पर होने वाली है। आपके बिगड़े काम बनने वाले हैं। उन्नति के आसार हैं आपको। मिथुन राशि के जातक माता का पाठ करें। माता प्रसन्न होंगे। अगर आपके कार्यों में बाधा आ रही है तो जल्दी समाप्त हो जाएगी।
*कर्क राशि वाले जातक*
कर्क राशि के जातकों को माता के शैलपुत्री रूप के दर्शन करने चाहिए आज के दिन। इनसे आप पर सदैव कृपा बनी रहेगी। आप के अधूरे कार्य पूरे होंगे। हालांकि आप हमेशा अपना कार्य सोच समझकर ही करते हैं लेकिन फिर भी आपको कुछ सावधानी बरतनी पड़ेगी। माता को फलों का भोग लगाएं।
*सिंह राशि वाले जातक*
सिंह राशि के जातक आपका भाग्य उदय होने वाला है। माता का वाहन सिंह है इसलिए आप पर माता की सदैव दया दृष्टि और अनुकंपा बनी रहती है। आप पर कोई बाधा आने से पहले ही टल जाती है। आज माता शैलपुत्री के दर्शन करने के लिए मंदिर जाएं और उन्हें फूल अर्पित करें।
*कन्या राशि के जातक*
कन्या राशि के जातक ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज आपका दिन शुभ जाने वाला है। माता शैलपुत्री की कृपा आप पर रहेगी। कई दिनों से चले आ रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने के आसार हैं। माता का गान करते रहे।
*तुला राशि वाले जातक*
माता शैलपुत्री की कृपा पाने के लिए आप उनका जाप करें। सुबह स्नान कर माता का ध्यान करें। सरकारी नौकरी पाने की इच्छुक जातक माता शैलपुत्री को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं, माता प्रसन्न होंगी। वहीं संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
*वृश्चिक राशि वाले जातक*
मां शैलपुत्री की कृपा आप पर होने वाली है। माता की कृपा पाने के लिए आप संयम रखें और गुस्से को काबू में रखें। जिससे आपका बिगड़ता हुआ कार्य बनता हुआ नजर आएगा। रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। जय मां विंध्यवासिनी का जाप करें।
*धनु राशि वाले जातक*
धनु राशि का स्वभाव थोड़ा अलग सा होता है। इनमें दृढ़ता देखी जाती है। नवरात्र के प्रथम दिन आप माता शैलपुत्री को लाल रंग का सुहाग की चीजें चलाएं। माता की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी। किसी से उलझे नहीं आप अपने काम से काम रखें।
*मकर राशि के जातक*
ज्योतिषाचार्य पंडित राज नारायण पांडे के अनुसार मकर राशि से जो जातक हैं उन पर माता शैलपुत्री की असीम अनुकंपा होने वाली है। आज जब भी आप घर से निकले तो किसी गरीब को दान करना ना भूले।
*कुंभ राशि वाले जातक
कुंभ राशि वाले जातक थोड़ा सोच समझ कर बोलें क्योंकि आप का बोला हुआ शब्द किसी व्यक्ति को ठेस भी पहुंचा सकता है और उसे आहत भी कर सकता है। माता शैलपुत्री की कृपा पाने के लिए आपको माता का दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इसे मां की कृपा आप पर बनी रहेगी।
*मीन राशि के जातक*
राशि की सबसे आखरी वाली राशि मीन राशि होती है। मीन राशि के जातकों को अगर माता की कृपा पानी है तो थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। क्योंकि इस नवरात्रि आपको माता की कृपा पाने के लिए थोड़ा समय उनको देना पड़ेगा। आज आपका दिन मंगलमय होगा। जरूरतमंद की सहायता जरूर करें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features