‘राशिफल 31 अगस्त 2017 दिन गुरुवार का राशिफल’

जानिए आज का राशिफल…..
मेष: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा।
वृषभ: आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह भी गणेशजी देते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान रखें।
मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे।
कर्क: गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा।
सिंह: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से कार्य सुंदर रूप से संपन्न होगा।
कन्या: आज के दिन समय अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।
तुला: आज के दिन भाग्यवृद्धि होनेवाली है ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे।
धनु: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगा।
मकर: गणेशजी कहते हैं कि आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन हो सकती है।
कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा।
मीन: आपका आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features