‘राशिफल 31 अगस्त 2017 दिन गुरुवार का राशिफल’

31 अगस्त 2017 दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

जानिए आज का राशिफल….. 

मेष: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा।

वृषभ: आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह भी गणेशजी देते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान रखें।

मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे।

कर्क: गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा।

सिंह: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से कार्य सुंदर रूप से संपन्न होगा।

कन्या: आज के दिन समय अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

तुला: आज के दिन भाग्यवृद्धि होनेवाली है ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे।

धनु: गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगा।

मकर: गणेशजी कहते हैं कि आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन हो सकती है।

कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा।

मीन: आपका आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे।