आपको भी रोज पता करना है सोने-चांदी का भाव, जानिए कैसे करें

सोने-चांदी के भाव रोज ऊपर नीचे होते हैं। कभी सोना आसमान पर पहुंच जाता है तो कभी चांदी काफी नीचे गिर जाता है। ऐसे में यह जान पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि आखिर कब सोने और चांदी के आभूषण खरीदें। इसके लिए रोज इसके भाव को जानना या इसके संपर्क में बने रहना बहुत जरूरी है। भारत में शादी या अन्य किसी भी खास तरह के मौकों पर सोने-चांदीके आभूषण देने का खास चलन है। ऐसे में हर साल लोग इसकी खरीदारी करते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इसके दाम को रोज जान सकते हैं।

अभी क्या है दाम
सोने और चांदी के रोज दाम ऊपर नीचे होते हैं और यह जारी भी होता है। जैसे गुरुवार को 24 कैरेट सोने का दाम अचानक से गिरकर 51264 रुपए पर पहुंच गया। यह प्रति दस ग्राम था। इसी तरह बुधवरा को सोना 485 रुपए तक प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया था। अभ तो शादियों का सीजन है और अक्षय तृतीया भी आ रही है। ऐसे में लोग सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। कुछ लोग इसमें निवेश भी करते हैं जो काफी फायदेमंद माना जाता है। यह दाम लगातार गिर रहा है और हल्का उठ रहा है। सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी का भाव गिरा था। वहीं, चांदी 64 हजार रुपए किलो से नीचे आ गया था। 20 कैरेट सोना 46958 रुपए में था।

यहां पता करें भाव
वैसे तो आपको तमाम वेबसाइट और जगह-जगह पर सोने चांदी का भाव मिल जाएगा। लेकिन कुछ वेबसाइट की सोने और चांदी की आभूषण की कीमत पूरी दुनिया में मानी जाती है। जेसे आईबीजेए की ओर से जो दाम जारी किए जाते हैं वह पूरी दुनिया में माने जाते हैं। इसकी वेबसाइट आईवीजेएरेट्स.काम पर यह देख सकते हैं। इसके अलावा एमसीएक्स भी पर भी आप भाव देख सकते हैं। इसके अलावा आप 8955664433 पर अगर मिस काल देते हैं तो आपको फोन पर संदेश आएगा और तुरंत ही भाव पता चल जाएगा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com