घर में सजाएं कान्हा की ऐसी झांकी, लोग कहेंगे वाह

कान्हा का जन्म घर-घर होगा 18 अगस्त को। इसके लिए खूब तैयारी चल रही है। बाजार भी कान्हा की ड्रेस से पट गए हैं। बच्चों के लिए तरह-तरह के परिधान आ रहे हैं। लेकिन इस त्योहार में सबसे खास बात है घर की सजावट। लोग अपने यहां कान्हा को काफी विशेष तरह से लाते हैं। झांकी सजाते हैं और सजावट करते हैं। आज हम आपको यहां बताएंगे कि घर में कैसी झांकी बनाएं कि लोग कान्हा के दर्शन करने आएं तो बिना तारीफ किए बिना न रहें। आइए जानते हैं।

दें मथुरा और गोकुल का दृश्य
बाजार में इस समय काफी खिलौने मिलते हैं जो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित होते हैं। उन्हें आपको खरीदना चाहिए। बाकी कुछ चीजें घर में बनाएं। जैसे कुछ पत्थर लाएं और उनको पहाड़ की तरह रखें और उस पर रुई से बादलों का लुक दें। उनमें बीच-बीच में छोटे-छोटे पेड़ प्लास्टिक के बाजार से लाएं और वह लगाएं। मुथरा जेल से गोकुल गांव का दृश्य बनाएं और बीच में यमुना पार करते हुए वासुदेव और टोकरी में कृष्ण का खिलौना उस नदी में दिखाएं। याद रखें कि खिलौना में सिर्फ वासुदेव का आधा शरीर दिखे ताकि लगे कि वह नदी के बीच में हैं। नदी का दृश्य चिकनी मिट्टी से किनारा बनाते हुए बीच में रुई से पानी का लुक दें। मथुरा की जेल कोई पुराने डिब्बे से बनाएं और उसमें देवकी को दिखाएं। उसी यमुना नदी में पेड़ पर बांसुरी बजाते कृष्ण को दिखाएं।

मटकी सजाएं
घर को मटकी और मोरपंख से सजाएं। इससे न केवल घर की सुंदरता बढेÞगी बल्कि यह शुभ भी होता है। मोरपंख को आप मंदिर के झांकी वाले स्थान पर लगाएं। आप चाहें तो हरे पौधों से भी सजा सकते हैं। इसके अलावा मटकी को गोटे और सितारों से सजाएं। अगर किसी मटके को माखन से भरे होने का लुक देना है तो मटके में कटोरी रखकर उसमें रूई को इस तरह से सेट करें कि वह माखन का लुक दें। उसे आप कहीं टांग सकते हैं या फिर पूजा स्थल पर ही सजाकर कोने में रख सकते हैं। इससे आपकी पूजा में चार चांद लगेंगे।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com