सावन 14 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसी के साथ ही आषाढ़ मास खत्म हो जाएगा। सावन में हर तरफ हरियाली और मनोरम दृश्य दिखता है। इस पूरे माह देवो के देव महादेव की पूजा होती है। उनके व्रत 18 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। सावन के हर सोमवार को व्रत रखा जाएगा और महादेव से मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की जाएगी। पहले दिन शिवलिंग पर क्या अर्पित करें और कैसे पूजा करें, आइए जानते हैं।

इस बार पड़ेंगे पांच सोमवार
सावन के महीने में भगवान शिव को अभिषेक करना सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है। मनोकामना पूर्ण होती है और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। अभिषेक के लिए सिर्फ एक लोटा जल और उसमें कुछ चावल के दाने भी डालते हैं तो अच्छा होता है। एक सफेद भी चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा तो दूध, दही, शहद और घी व अन्य चीजों से भी भोलेनाथ को अभिषेक होता है। इस बार पांच सोमवार में भक्तों को व्रत करना होगा। जिसमें 18 जुलाई, 25 जुलाई, 1 अगस्त, 8 अगस्त और 12 अगस्त है।
पहले सोमवार में ऐसे करें पूजा
सावन के पहले सोमवार से व्रत करने वालों को कुछ चीजों का ध्यान देना चाहिए। सोमवार को भी भगवान भोलेनाथ का दिन माना गया है। इस दिन पूरे विधि से पूजा करना अच्छा होता है। सावन के पहले सोमवार में विधि से की गई पूजा का पूरे सावन भर की गई पूजा से मान होता है। पहले दिन भगवान भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा बेल के पत्र, धतूरा के पत्ते, फूल, अक्षत, भस्म भी अर्पित कर सकते हंै। रुद्राभिषेक करना भी अच्छा होता है। साथ ही गन्ने का रस, चंदन, भांग भी भोलेनाथ को पसंद है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features